आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ग्लोबल हाऊसिंग टेक्नोलाॅजी चैलेन्ज-इण्डिया (GHTC-INDIA) के अन्तर्गत लाइट हाऊस प्रोजेक्ट अवध विहार योजना, लखनऊ के सेक्टर-5 में भूखण्ड संख्या-5/जी0एच0-4 पर निर्माणाधीन है, जिसका शिलान्यास मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा दिनांक 01.01.2021 को किया गया है। उक्त भूखण्ड का क्षेत्रफल 2.0 है0 है।
लाइट हाऊस प्रोजेक्ट हेतु कुल 14 राज्यों द्वारा प्रस्ताव दिया गया, जिसमें से 06 राज्यों यथा-मध्यप्रदेश (इन्दौर), तमिलनाडू (चेन्नई), गुजरात (राजकोट), झारखण्ड (रांची), त्रिपुरा (अगरतला) एवं उत्तर प्रदेश (लखनऊ) का चयन किया गया।
निम्न तालिका के अनुसार विभिन्न स्थानों हेतु आधुनिकतम तकनीक एवं निर्माण एजेन्सी का चयन का चयन भारत सरकार द्वारा किया गया हैः-
| S. No. |
Location of LHP |
Technology Provider |
Technology Selected |
| 1 |
Indore, Madhya Pradesh |
M/s KPR Project |
Prefabricated Sandwich Panel System |
| 2 |
Rajkot, Gujrat |
M/s Malani Construction Co. |
Monolithic Concrete Construction |
| 3 |
Chennai, Tamil Nadu |
M/s B.G. Shirke Construction Pvt. Ltd. |
Pre-Cast Concrete Construction System- Precast components assembled at site. |
| 4 |
Ranchi, Jharkhand |
M/s Magicrete Building Solutions P.Ltd. |
Pre-Cast Concrete Construction System-3D Precast Volumetric |
| 5 |
Agartala, Tripura |
M/s Mitsumi Housing Pvt. Ltd. |
Light Gauge Steel Structural System & pre- engineered Steel Structural System. |
| 6 |
Lucknow, Uttar Pradesh |
M/s JAM Sustainable Housing LLP |
Hybrid Construction System using steel structure (PEB) work with composite Decking floor and Stay In Place Form Work for walls. |
अनुबन्ध के अनुसार उक्त परियोजना की कुल निर्माण लागत रू0 130.90 करोड़ है, जिसके अन्तर्गत 34.50 वर्ग मी0 कारपेट एरिया के कुल 1040 नग भवनों का निर्माण होना है जिसमें एस + 13 प्रकार के बहुमंजिला भवनों का निर्माण किया जा रहा है।
परियोजना को भूमि हस्तान्तरित किये जाने की तिथि से 15 माह के अन्दर कार्य पूर्ण किया जाना है, जिसके अन्तर्गत 3 माह की अवधि समस्त अनापत्तियाँ/क्लीयरेन्सेस प्राप्त किये जाने हेतु तथा 12 माह की अवधि निर्माण कार्य हेतु प्राविधानित है।
लाइट हाऊस प्रोजेक्ट हेतु भारत सरकार द्वारा केन्द्रांश रू0 1.50 लाख के अतिरिक्त केन्द्रीय टी0आई0जी0 के रूप में रू0 4.00 लाख अतिरिक्त देय होगा। इसी प्रकार राज्य सरकार द्वारा राज्यांश रू0 1.00 लाख के अतिरिक्त राज्य टी0आई0जी0 के रूप में रू0 1.33 लाख राज्य सरकार द्वारा देय होगा, तथा अवशेष धनराशि रू0 5.26 लाख लाभार्थी द्वारा वहन की जानी है (रू0 4.76 लाख लाभार्थी अंशदान + रू 0.50 लाख maintenance सहित)।
लाइट हाउस प्रोजेक्ट की गाइड लाइन के प्रस्तर-8 के अनुसार केन्द्रांश एवं केन्द्रीय टीआईजी के अतिरिक्त राज्यांश, राज्य टीआईजी तथा लाभार्थी अंशदान की देय धनराशि राज्य सरकार द्वारा 40ः40ः20 के अनुपात में 03 किश्तों में बी0एम0टी0पी0सी0 के एस्क्रो खाते में अग्रिम के रूप से देय है।
प्रस्तावित कुल लागत के अनुसार 1,040 आवासों हेतु राज्यांश रू0 10.40 करोड़, राज्य टी0आई0जी0 रू0 13.83 करोड़ एवं लाभार्थी अंशदान की कुल रू0 49.46 करोड़ को सम्मिलित कर राज्य द्वारा कुल देय धनराशि रू0 73.70 करोड़ के सापेक्ष राज्य द्वारा 40 प्रतिशत रू0 29.48 करोड़ प्रथम किश्त के रूप में बी0एम0टी0पी0सी0 के एस्क्रो खाते में जमा करा दी गयी है।
परियोजना में निर्मित होने वाले 1040 आवासों के सापेक्ष 948 आवासों का आवंटन जिलाधिकारी, लखनऊ की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा योजना के दिशा निर्देशों के अनुसार पूर्ण कर लिया गया है। शेष 92 आवासों का आवंटन प्रक्रियाधीन है।
परियोजना में 04 ब्लॉकों यथा - A, B, C, D में 1040 आवासों का निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें से सभी ब्लॉकों पर फाउंडेशन का कार्य पूर्ण हो चूका है तथा सुपर स्ट्रक्चर का कार्य गतिमान है। कमर्शियल व कम्युनिटी सेण्टर में फाउंडेशन का कार्य पुर्ण कर लिया गया है, व सुपर स्ट्रक्चर का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।
अन्य 05 राज्यों में निर्मित हो रहे Light House Project में उपयोग की जा रही उन्नत तकनीकों का अध्ययन करने व प्रदेश में इन तकनीकों की उपादेयता पर आख्या प्रस्तुत किये जाने हेतु 02 टास्क फोर्स का गठन शासन द्वारा किया गया है।
| क्र.सं. |
विषय |
अपलोड की तिथि |
देखें/डाउनलोड |
| 1 |
लाइट हाउस योजना फाइल साइज: 389 KB | भाषा: अंग्रेजी
|
19-03-2024 |
क्लिक करें |